हर किसी का सपना होता है कि पढाई पूरी होने के बाद उसे एक अच्छी जॉब मिलें, जहाँ वो अच्छी खासी कमाई कर सके | अगर आपको भी अपने करियर को अच्छी शुरुआत देनी है तो एक ऐसे शहर का चुनाव करना बहुत जरूरी है जहाँ आपके लिए असीमित अवसर हो |
आपको एक ऐसे शहर में job की तलाश करनी होगी जहाँ आपके सेक्टर के लिए जॉब्स के साथ साथ अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी ही | इसलिए हमने एक लिस्ट तैयार की है जिससे आपको ये पता चलेगा कि कौन सा शहर किस तरह की जॉब व कितनी सैलरी अपने यहाँ काम करने वाले लोगों को provide करा रहा है |
यहाँ है India की 10 best cities | जिनमे आप अपने लिए suitable work place find कर सकते है |
- Bangalore: भारत की सिलिकॉन वैली कहलाये जाने वाला ये शहर आईटी में जॉब करने या ढूढने वाले प्रोफेशनलस के लिए स्वर्ग है | करियर के साथ ही यहाँ का मौसम भी बहुत ही अच्छा है | इस शहर में में न सिर्फ आईटी बल्कि सभी फील्ड के लिए अच्छे जॉब्स है | भारत के कुल एम्प्लॉयमेंट में 35% सिर्फ बंगलुरु से है | Aspiring Minds Research Cell (AMRC) की स्टडी के अनुसार 10 में से 7 इंजीनियरिंग के छात्र बैंगलोर में जॉब पाना चाहते है | बैंगलोर में काम करने वाले लोगों की औसत सैलरी 5,85,527 है |
Image Dredit: Indiacatalog com
- Gurgaon : इस शहर ने बहुत जल्दी विकास किया | एनसीआर क्षेत्र में होने का भी गुडगाँव को लाभ मिला | बहुत सी MNC कम्पनीज गुडगाँव में ही है | आईटी के साथ साथ सभी सेक्टर्स में यहाँ जॉब की भरमार रहती है | दिल्ली के पास होने का इस शहर को बहुत फायदा मिला है | गुडगाँव में औसत सैलरी लगभग 7,50,000 प्रति वर्ष है |
Image Credit: unimrt com
- Mumbai : मुंबई एक मंहगा शहर है | अगर हम घर या फ्लैट्स के रेंट की बात करें तो मुंबई आपकी जेबें ढीली करवा सकता है | इसके बावजूद भी मुंबई में नौकरी के बहुत अवसर है | सिर्फ फ्रेशेर्स के लिए मुंबई में लगभग 19,281 requirement जॉब पोर्टल्स पर है | इया शहर में काम करने वाले 4,98,475 सालाना के औसत वेतन पाते है |
Image Credit: Sarthak estate
- Delhi : दिल्ली काफी समय से करियर शुरू करने के लिए लोगों की पसंद बना रहा है | एक अनिमान के अनुसार दिल्ली में उत्तर प्रदेश व बिहार से आये लगभग 1.5 लाख लोग जॉब कर रहे है | यहीं हम सिर्फ प्रोफेशनल जॉब से जुड़े लोगों की बात कर रहे है | दिल्ली में आईटी के साथ साथ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी अच्छा स्कोप है | ये शहर लगभग 4,82,307 प्रति वर्ष का औसत वेतन देता है |
- Hyderabad : इस लिस्ट में अगला नंबर है हैदराबाद का | इस शहर में काम करने वाले प्रोफेशनल्स का औसत वेतन 4,89,505 प्रति वर्ष है | ये शहर अपने IT सेक्टर में नये अवसर देने के लिये सुर्खियाँ बटोर रहा है | बहुत सी बड़ी कंपनियों जैसे फेसबुक, गूगल के ऑफिस इसी शहर में है |
- Noida : ये शहर एनसीआर में आता है लेकिन उत्तर प्रदेश में पड़ता है | रहने में ये शहर दिल्ली व गुडगाँव से सस्ता है | और फ्रेशेर्स के लिए इस शहर में बहुत से अवसर मिल जायेंगे | इस शहर का एम्प्लॉयमेंट ग्रोथ 14% है व यहाँ काम करने वाले 5,00,000 तक की औसत सैलरी पा सकते है |
Image Credit: Kane landbase
- Pune : महाराष्ट्र का ये शहर बहुत तेजी से एक IT हब के रूप में उभरा है | आईटी के अलावा इस शहर में ऑटोमोबाइल व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने भी अच्छी ग्रोथ की है | इसका मतलब है कि ये शहर आपको बहुत सी जॉब्स दिलवा सकता है |
- Chandigarh : चंडीगढ़ अपने टेली कम्युनिकेशन सेक्टर के लिए जाना जाता है | वैसे भी आज कल बड़ी कंपनियां टियर-2 सिटीज में अधिक निवेश कर रहे है | इस शहर में काम करने वाले प्रोफेशनल 5,52,485 प्रति वर्ष की औसत से कमा रहे है | प्रदुषण से दूर ये शहर आपके करियर को शुरू केने के लिए अच्छा आप्शन हो सकता है |
Image credit : GruhamEmpire
- Surat : अपने कपडे व हीरे का कारोबार के लिए प्रसिद्ध ये शहर पिछले दिनों एम्प्लोयेर्स द्वारा दिए गए बोनस के कारण चर्चा में रहा| इस शहर का वार्षिक GDP (gross domestic product) 10,000 डॉलर से भी अधिक है |
- Ahmadabad : सूरत की तरह ये शहर भी गुजरात में है | इस शहर में रेंट व अन्य खर्चे बहुत कम है और जॉब के अवसर बहुत अधिक है | ये शहर धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है यही कारण है कि अहमदाबाद जॉब seekers की पहली पसंद बनता जा रहा है |