भारत में अगर आपको MNC यानि Multi National Company में जॉब पानी है तो आपके लिए इंग्लिश जानना बहुत ही जरूरी है | MNC में जॉब मिलने के अलावा भी English एक ऐसी भाषा बन गयी है जिसे आप अपने देश के अलावा दुसरें देश में भी बातचीत करने के लिए यूज़ कर सकते है |
लेकिन अगर आप English सीखने के लिए गूगल पर निर्भर होना चाहते है तो आपका ये लर्निंग प्रोसेस थोडा स्लो होने वाला है | क्यूंकि आप शायद रोज़ अलग अलग वेबसाइट को विजिट करेंगे और बहुत बार हो सकता है कि आप same lesson दोबारा रिपीट का दें |
ऐसे में हमने कुछ ऐसी वेबसाइट की लिस्ट बनाई है जिनसे आप English बोलना आसानी से सीख सकते है |
- News In Levels : अगर आप अपनी vocabulary में इजाफा करना चाहते है तो आपके लिए ये बेस्ट वेबसाइट हो सकती है | इस वेबसाइट के माध्यम से आप विश्व की तमाम खबरेंEnglish में सुन सकते है | ऐसा करने से आपकी दुसरी भाषा को सुनने व् समझने के स्किल्स इम्प्रूव होंगे | इसके साथ साथ आप अपने उच्चारण पर भी काम कर सकते है |
- Com : इस वेबसाइट पर आप अपने लिए इंग्लिश सीखने की स्टेज भी चुन सकते है | जैसे अगर आप इंग्लिश से बिलकुल अपरिचित है तो आप आप Beginners English से शुरुआत कर सकते है | इसके अलावा Intermediate English व Advanced English का भी आप्शन है | Vocabulary, Writing Skills और ऐसी बहुत सी इनफार्मेशन आपको इस वेबसाइट पर मिल जाएगीं |
Image Source
- Voice of America : ये वेबसाइट भी काफी कुछ About.com जैसी ही है लेकिन इसकी विशेषता ये है कि आप इस वेबसाइट से अमेरिकन इंग्लिश सीख सकते है | इसके साथ ही अमेरिका की टॉप news और वहां के on trading टॉपिक्स को भी आसानी से जान सकते है |
- How do you do : ये वेबसाइट साथ में इंग्लिश सीखाने के लिए Skype के जरिये से अलग अलग देशों के लोगों को जोडती है | अगर आप किसी को इंग्लिश सीखाना चाहते है तो भी ये अच्छा प्लेटफ़ॉर्म हो सकता है |
- English Central : विडियो की सहायता से आपको ये वेबसाइट इंग्लिश समझना और बोलना सीखती है | ये एक फ्री वेबसाइट है |
वेबसाइट के जरिए अपडेट रहने के लिए ये भी पढ़े http://acscareer.com/websites-that-takes-you-to-geniusness/
अगर आप भी किसी ऐसी वेबसाइट के विषय में जानते है जिससे इंग्लिश आसानी से सीखी जा सकती है तो कमेंट बॉक्स की सहायता से हमें भी बताएं |