अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गये है | और हिलेरी क्लिंटन को हरा कर Donald Trump अमेरिका के नये राष्ट्रपति चुन लिए गये है | अमेरिका एक विश्व शक्ति है और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम का असर सभी देशों की इकॉनमी पर पड़ता है |
अपने चुनाव से पूर्व के भाषणों में Donald Trump ने खुद को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसक बताया था | जानते है अमेरिका के नये राष्ट्रपति के विषय में ये 7 interesting बातें | जो आप नहीं जानते होंगे |
- 1989 में Trump ने अपने नाम से एक गेम लांच किया था | ये गेम रियल एस्टेट में पैसे कमाने को लेकर था | हालाँकि कस्टमर्स ने इस फ़्लैश कार्ड गेम में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई | और इस गेम को बंद कर दिया गया |
- Trump को 13 वर्ष की आयु में मिलट्री स्कूल भेजा गया था | ऐसा इसलिए करना पड़ा क्यूंकि Trump को अपने पिछले स्कूल में बेहविऔर इश्यूज थे |
- Trump ने Home Alone-2 में भी एक किरदार निभाया है | हालाँकि ये किरदार इस फिल्म में केवल 2 सेकंड के लिए ही था |
- Donald Trump ने 1988 में Trump plaza hotel में माइक टायसन का एक बॉक्सिंग का मैच होस्ट किया था | इस मैच के बाद भी Trump व Mike Tyson अच्छे दोस्त बने रहे |
Image Credit: salon.com
- Trump को Pseudonyms यानि उपनाम रखना बहुत पसंद है | Trump के पसंदीदा Pseudonyms John Barron and Jon Miller है | इन नामों को Trump ने बहुत बार यूज़ भी किया है | 1990 में कोर्ट को दिए एक हलफनामे में Trump ने ये स्वीकार भी किया है |
- Dailycaller के एक एनालिसिस के द्वारा Donald Trump ने 1989 से 2010 के मध्य तक Democratic Party के लिए Republican group से ज्यादा डोनेट किया | ये अंतर 23,700 $ का था |
- एक बार WWE व्रेसेलमेनिया में अपने पसंदीदा प्लेयर के हार जाने पर अपने बाल शेव करने की शर्त लगा ली थी | लेकिन उनका फेवरिट प्लेयर जीत गया और उन्हें अपने बाल shave नही कराने पड़े |
- 70 वर्षीय Trump अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति है.
Donald Trump ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था की उनके राष्ट्रपति बनने की सूरत में भारत और अमेरिका “बेस्ट फ्रेंड” बन जायंगे | अब ये कितना सच होता है ये देखने की बात है |