आज कल हर साल देश के सबसे अमीर लोगों की सूचि बनाना बड़ी सामान्य बात हो चली है। इन सूचियों में लोगों के नाम कभी 3rd तो कभी 1st पायदान पर आते जाते रहते हैं। पर क्या आपने कभी गुज़रे ज़माने (History) के सबसे अमीर शासकों के बारे में सोचा? जिनके पास सोना, चांदी, जवाहरात से भरे गोदाम हुआ करते थे। उन सब में सबसे अमीर शासक कौन होगा या हो सकता है ये सोचने का विषय है।
आज कोशिश करते है इन शासकों की सूचि बनाने की और साथ ही किसके पास कितनी सम्पति थी इसका अनुमान लगाने की।

6 . चंगेज़ खान :- चंगेज़ खान को कोण नहीं जानता, इनका वर्चस्व 1162 से 1227 इसा पहले तक था। इनकी दौलत का अनुमान लगाना मुश्किल है क्योंकि उस समय जीता हुआ सारा धन सब सिपाहियों में बांटा जाता था इसीलिए कितनी दौलत थी इनके पास इसका अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है। हम केवल इतना जानते हैं के इनके पास आज तक के सबसे अधिक भूमि थी। आज तक उनकी अधिकृत भूमि का क्षेत्रफल सही से अनुमानित नहीं है।

5 . एलन रूफुस :- नार्मन\’स ने जब सर विलियम की अगवाई में इंग्लैंड पर जब विजय प्राप्त किया तब एलन रूफुस उनकी सेना में Lord of Richmont थे। गणना के हिसाब से मौत के समय पर एलन रूफुस के कुल जमा सम्पत्ति करीब 11,000 करोड़ पाउंड थी जो आज के समय में 194 अरब डॉलर है।

4 . बादशाह अकबर :- भारत के मुग़ल वंश के शासक बादशाह अकबर की कुल सम्पति विश्व की कुल सम्पति का 25 % माना जाता है साथ ही यह सम्पति रानी एलिज़ाबेथ के ब्रिटिश साम्राज्य के बराबर ही थी मगर मुगलों का रहन सहन और शनो शौकत ब्रिटिश साम्राज्य से कहीं ऊपर थी। इनका रहन सहन विश्व में सबसे ऊपर का माना गया है।

3 . सम्राट शेनजांग :- चीन के 1048 से 1085 तक रहे सम्राट शेनजांग की अनुमानित सम्पति विश्व की कुल सम्पति का 30 % थी। यह चीन के सबसे अमीर शासक माने जाते हैं। इस दौर की तकनीक बेहद उन्नत थी और इसी कारण उस समय के चीन का साम्राज्य यूरोप से 100 साल आगे का था।

2 . अगस्टस सीजर :- रोम के शासक अगस्टस सीजर जिन्होने 63 बीसी-14 एडीतक शासन किया वे विश्व के दूसरे सबसे अमीर शासक थे। इनकी जमा की गई निज्जी सम्पति करीब 4.6 लाख करोड़ डॉलर है। यही नहीं इनके शासनकाल में कुल विश्व की आर्थिक उत्पादन में हिस्सेदारी करीब 25 -30% आंकी गई है।

1 . मनसा मूसा :- 1280–1337 ईसवी तक पश्चिम अफ्रीकी देश माली के शासक मनसा मूसा इस सूचि पर पहले पायदान पर हैं। इनके साम्राज्य को टिम्बकटू के नाम से भी जाना जाता रहा है। माना जाता है के मूसा सबसे बड़े स्वर्ण उत्पादक थे इनके पास बहुत बड़ी सेना थी जिसमें करीब 2 लाख लोग थे जिनमें से 40 हज़ार निशानेबाज़ थे। इन्हीं बातों से अनुमान लगाया गया है के वे विश्व के सबसे अमीर शासक थे।