कामयाब (successful) होने के लिए इन पांच श्रेणी के लोगों से दुरी बनाए रखें

हम Social Animals कहलाते हैं जिसका मतलब होता है society में रहने वाला।  और यही वजह है के हमार  दूसरे लोगों से मिलना उनके साथ रहना आम बात है। पर हर इन्सान जो हमारे साथ रहता या हमारे साथ बोलता है वह हमारा मित्र नहीं हो सकता। 

 

हर इंसान का दुनिया को देखने का अपना अलग तरीका होता है और हम जिनके साथ होते हैं उनके तरीके हमे कभी न कभी किसी न किसी तरह से प्रभावित करते ही हैं।  पर कुछ लोगो की सोच हमारे लिए जहर का सा काम भी कर सकती है इसीलिए इन लोगों को पहचानना और इनसे दुरी बनाए रखना भी ज़रूरी है।

कामयाब (successful) लोग कामयाब होने के लिए और कामयाब होने के बाद भी इन लोगों से दुरी बनाए रखते हैं। ऐसे लोग निम्न पांच तरह के होते हैं  :-

 

शिकायत करता :- शिकायतें सबको हो सकती हैं पर इस तरह के लोग हर बात में शिकायत करते ही नज़र आते हैं।  इन्हे ज़िन्दगी की हर बात से तकलीफ होती है और ये हर बात की शिकायत करते हैं।  ये लोग बेहद नकारात्मक सोच वाले होते हैं और इनके साथ अधिक वक़्त बिताना सही नहीं है।  ये लोग किसी  भी बात पर शिकायत शुरू कर सकते हैं और आपको अपनी शिकायत का हिस्सा बना सकते हैं आप कब शिकायत करना शुरू कर देंगे आपको पता भी नहीं चलेगा। ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहना ही भला है।

 

अधिकार प्राप्त लोग  :- कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको लगता है उनके पास सबसे ज़्यादा power है और इनको काम करने की ज़रूरत नहीं है।  ये लोग हर बात में  अपनी ताकत और पहुंच की बात करते हैं पर जब action लेने की आती है तो ये सबसे पहले गायब होते नज़र आते हैं।  ऐसे लोग हर बात को मज़ाक समझते हैं और कुछ करने की किसी भी  स्तिथि में ये टिक नहीं पाते।  ऐसे लोगों से जितनी हो सके कम बात करनी चाहिए। 

ऐसे लोग अपनी बातों में आपको फसा कर आपको सफलता से बेहद दूर कर सकते हैं। समझदार इंसान वही होता है जो ऐसे लोगों की पहचान कर उनसे उचित दूरी बनाए रखता है।

 

अनुसार का अनुसरण करने वाले लोग :-  ज़्यादातर लोग इसी श्रेणी में आते हैं।  ये वो लोग होते हैं  जो ज़्यादा करने में या ज़्यादा देने में विश्वास नहीं रखते।  ये वे लोग होते हैं जो काम तो करते हैं पर कामयाबी नहीं पा सकते क्योंकि ये कभी कुछ भी करने के लिए कोई फैसला नहीं ले पाते।  ये उसी बात का अनुसरण करते हैं जो सामान्य तौर पर कही जाती है।  ये सुबह उठते हैं नहाते हैं तैयार होते हैं ऑफिस जाते हैं 9 घंटे का काम करते हैं और वापस आकर भोजन करके सो जाते हैं।

ऐसे लोग आपको हर जगह मिलते हैं पर अगर आपको आगे बढ़ना है तो इन लोगों से दुरी बना कर रखना ही सही है।

 

मज़ा करने वाले लोग :- हम सभी लोग मज़ा करना चाहते हैं लेकिन हर वक़्त मज़ा करना भी सही नहीं है।  हमारे बीच इस तरह के हज़ारों लोग होते हैं और हमे चाहिए इनसे दुरी बनाई रखें। 

मज़ा करना गलत नहीं है पर हर बार मज़ा करने का कोई कारण  होना ज़रूरी होता है, पर हर वक़्त party ही करना, यह गलत है ।  और ऐसे लोगों से भी दुरी बनाने में अकलमंदी  है , वर्ना हो सकता है आप अपनी मेहनत की जमा पूंजी और अपने आगे बढ़ने के लक्षय को इनके साथ party में ही गवा दें।

 

शक्की  लोग :- शक्की  लोग हमेशा सबसे नीचे रह जाते हैं और नहीं बढ़ पाते।  ऐसे लोगों को अपने आस पास के हर व्यक्ति पर  शक्क रहता है ,  इनको लगता है हर कोई इनसे कुछ लेने में interested है।  ऐसे लोग कभी किसी  के नहीं हो सकते , ये लोग खुद पर भी विश्वास नहीं कर पाते और कभी आगे नहीं बढ़ पाते।  होने वाले हर काम को शक्क की  नज़र से देखना अच्छा नहीं होता और ऐसे लोग चाहें जितना भी ज्ञान दें या इनको  हर बात की कितनी भी जानकारी क्यों न हो इनसे दूर रहना ही सही होता है।

 

हम सभी आज नई पद्धति से अपना जीवन सुखद बनाना चाहते  हैं साथ ही हम आगे बढ़ना चाहते हैं पर इन पांच श्रेणी के लोगों से दूर रहकर ही आप आगे बढ़ने के बारे में सोच सकते हैं।  ये वो लोग हैं जो कभी आपको कामयाब (successful) नहीं होने देंगे।  इसी लिए ऐसे लोगों से परिचित रहें।

1 thought on “कामयाब (successful) होने के लिए इन पांच श्रेणी के लोगों से दुरी बनाए रखें”

  1. Pingback: Successful लोगों की डिक्शनरी में नहीं नहीं होते ये 5 वाक्य - ACS Career

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *