जानिए भारत के वैक्सीन किंग Cyrus Poonawala की कामयाबी के बारे में

Poonawala ग्रुप के चेयरमैन Cyrus Poonawala भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है और इस बात का जीता जागता उदारहण है कि आपकी अलग और सही सोच आपको सफलता की और ले जाती है |
Cyrus poonawala, Poonawala ग्रुप के चेयरमैन है, Serum Institute of India इसी poonawala ग्रुप का हिस्सा है | Serum Institute of India एशिया की सबसे बड़ी व विश्व की दुसरी सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली संस्था है |
जानते है इतनी बड़ी कंपनी के संस्थापक Cyrus Poonawala के विषय में |
Serum Institute of India Ltd
Poonawala फॅमिली का मुख्य बिज़नस हॉर्स रेसिंग था और और इन्ही के पास Poonawala stud फार्म भी था | जहाँ घोड़ो के बुढा हो जाने पर Poonawala परिवार उन्हें मुंबई के Haffkine institute में दे देता था, जहाँ इन घोड़ो के secrum से वैक्सीन बनाई जाती थी | उस समय Cyrus Poonawala ने महसूस किया कि वो खुद दे वैक्सीन बनाने का chellang ले सकते है और इन वैक्सीन को अफोर्डेबल दामों पर देश में उपलब्ध करा सकते है | इसके लिए इन्होने अपने भाई के साथ मिलकर 1966 में वैक्सीन का उत्पादन शुरू किया |
वर्तमान में SIL (Serum institute of India Ltd) Diphtheria, Tetanus, Pertussis, Hib, BCG, r-Hepatitis B, Measles, Mumps and Rubella जैसी बिमारियों के विश्व में सबसे अधिक वैक्सीन बनाती है | Cyrus Poonawala की कुल सम्पति में 90% केवल SIL से उन्हें प्राप्त है जिसमे की प्रति वर्ष लगभग 40% की वृद्धि हो रही है |

\"\"

Image Source

भारत में फिलहाल SIL के लिए कोई भी प्रतिस्पर्धी नहीं है लेकिन बाहर के देश जैसे इंडोनेशिया से बायोफार्म और लैटिन अमेरिका की कुछ कंपनियां SIL को टक्कर दे सकती है |
उपलब्धियां
• 1974 में SIL ने बच्चो को Diphtheria, Pertussis और tetanus से बचाने के लिए DTP वैक्सीन बनाई |
• 1981 में सांप के काटने के उपचार में use होने वाली anti snake venom serum लांच किया गया|
• 1989 में Measles Vaccine M-Vac का उत्पादन शुरू हुआ और इसी वर्ष SIL भारत का सबसे बड़ा वैक्सीन मैन्युफैक्चरर बन गया|
• SIL के कारण ही भारत Diphtheria, Pertussis और tetanus जैसी बिमारियों से बचने के लिए अपनी वैक्सीन की पूर्ति अपने ही देश से कर सका | सन 2000 तक विश्व का प्रत्येक 2 में से एक बच्चा SIL की वैक्सीन से ही vaccinated था |
Cyrus Poonawala एक सफल बिजनेसमैन होने के साथ साथ समाज सेवा में भी रूचि रखते है | Cyrus Poonawala ऐसे बच्चों को समय समय पर डोनेशन देते रहते है जो जानलेवा बिमारियों से लड़ रहे है और आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं है कि इलाज का खर्च उठा सकें |
अपने इतने बड़े बिज़नस वेंचर को सँभालने के साथ ही Cyrus Poonawala आज भी हर सुबह उठकर अपने stable में जरुर जाते है |
अगले आर्टिकल में आपको बतायेंगे Cyrus Poonawala के विषय में और अधिक रोचक बातें |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *