सकारात्मक होने के लाभ शायद् हम सभी जानते है | सकारात्मक रहने से ना केवल हम एक अच्छी ऊर्जा अनुभव करते हैं बल्कि यही जीवन जीने का एक्मात्र तरीका भी हैं |
आधुनिक जीवन में जहाँ सुबह के अखबार से लेकर रात के समाचारों तक हम केवल निराशा से परिपूर्ण बातें सुनते हैं कहीं आतंकी हमला और कहीं लूटपाट | यहीं नहीं ऑफिस जाते ही टारगेट, वर्क लोड और न जाने क्या क्या हमारा इन्तजार कर रहा होता है | ऐसे में सकरात्मक सोच बनाये रखना आसान नहीं है | आपको पूर्ण रूप से सकारात्मक बनाना तो आपके ही हाथ में है ,पर कुछ टिप्स आपके लिए सहायक अवश्य सिद्ध हो सकते हैं |
- अपनी अवस्था का पुर्नवलोकन :-
एक गहरी साँस लें व अपना ध्यान अपनी सोच की ओर केन्द्रित करें ,क्या किसी घटना या व्यक्ति के कारण कोई नकारात्मक विचार आपको परेशान कर रहा है , अब स्वयं से कुछ प्रश्न पूछें जैसे :
- क्या इस नकारात्मक घटना के पीछे कुछ अच्छा या सकारात्मक हो सकता है ?
- किस प्रकार यह अवस्था आपको motivate कर सकती है ?
इन प्रश्नो के उत्तर आपको आपकी सकारात्मक सोच की ओर ले जायेगे जो हमेशा आपके साथ होती है, बस कुछ घटनाओं के कारण आप उस सकारात्मक तरीके से सोच नहीं पातें |
- सकारात्मक व्यक्ति से बात करें :-
आपकी सोच इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप अपना अधिकांश समय कैसे व्यतीत करते है? इसलिए अपनी सोच को सकारात्मक बनाने के लिए किसे ऐसे व्यक्ति से बात करें जो एक सकारात्मक नजरिया रखता हो, हमारी सोच बहुत जल्दी दूसरों कि सोच से प्रभावित हो जाती है | आप खुद से यह प्रश्न पूछ सकते हैं-
- कौन से ऐसे 3 व्यक्ति या source है जो आपको नकारात्मक ऊर्जा देते है ?
इस प्रश्न के उत्तर के बाद आपको पता है कि आपको अपना समय कहाँ व्यतीत नहीं करना है |
- जिंदादिल बनें :- आप कितनी भी टेंशन में क्यूँ ना हो हसने व मुस्कुराने का कोई मौका ना छोड़ें | अपनी पसंद का म्यूजिक सुने हाँ अगर आप लो फील कर रहे है तो sad songs avoid करें |अपने दोस्तों के साथ घुमने जायें ,नयें लोगों से मिले आपको यक़ीनन अच्छा लगेगा |
- ख़ुद को treat दें:- आपको शायद यह अजीब लगे पर कभी केवल खुद के लिए कुछ करें , अगर आपको movies देखना पसंद है तो जरूरी नहीं आप किसी के साथ ही जायें और अगर आपको शॉपिंग पसंद है तो क्यूँ ना अपने लिए कुछ खरीद लिया जाये | एक बार try करकें देखें ये tension killing moves.
- स्वयं से बात करें :- ये कुछ अटपटा लग सकता है, पर ऐसा करने से आप खुद को सकारात्मक पाएंगे | खुद से ये ही बात कहें “मैं स्वमं के नियन्त्रण में हूँ, मैं ख़ुश हूँ |
यह सब सकारात्मकता की और आपका एक छोटा सा कदम हो सकता है पर यह सकारात्मकता आपको ना सिर्फ आपके कार्यक्षेत्र मेंबल्कि आपके जीवन के हर क्षेत्र में आगे रख सकती है |
Pingback: "प्रेरणा है सफलता की कुन्जी" , कैसे करें खुद को Motivate