Motivating Real Life Examples: Failure से Success तक का सच्चा सफ़र

“हार” , “failure” ,”असफलता” ये कुछ ऐसे शब्द है जिनसे हम सब डरते है या इन्हें नापसंद करते है | एग्जाम के रिजल्ट आने पर कम मार्क्स या failure से घबराकर बहुत स्टूडेंट आत्महत्या जैसा एक्सट्रीम स्टेप तक उठा लेते है लकिन सफल वो ही होता है जिसे गिरकर उठाना आता है |

यहाँ ऐसे ही कुछ लोगों की कहानी है जो आपको जरुर प्रेरणा देगी |

  1. भारतीय हॉकी प्लेयर :

    इन्होने 2004 में सुल्तान अजलान शाह कप के लिए होने वाले मुकाबले से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया | लकिन उससे पहले 2006 में अचानक चली गोली लगने से ये बुरी तरह जख्मी हो गए , यह सब भारतीय टीम के हॉकी world कप पर जाने से दो दिन पहले हुआ | अगले दो सालों तक ये व्हील चेयर पर रहे | इतनी serious चोटो के बाद किसी का भी हताश हो जाना स्वभाविक था लेकिन लगभग paralyzed हो चूका यह खिलाड़ी अपने मनोबल के बल पर न केवल स्वस्थ हुआ बल्कि दोबारा से हॉकी टीम में शामिल हुआ | 2009 में इनकी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने १३ साल बाद अजलान शाह कप जीता और इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा  goal इसी खिलाड़ी के थे | यह है “संदीप सिंह भिंडर

 \"sandeep_singh\"

Image Credit: Alchetron.com

  1. सदी के महानायक :

    फिल्म इंडस्ट्री में 1970 में इनके नाम कि तूती बोलती थी | इनका फिल्म में होना फिल्म के चलने की गारंटी था, वैसे तो ये मुकाम भी उन्हें बहुत संघर्षो के बाद मिला था लेकिन ये स्टारडम देखने बाद एक समय ऐसा आया कि ये दिवालिया होने के कगार पर थे | पर फिर छोटे परदे पर इनका “कौन बनेगा करोडपति “ आया और सफलता का नया इतिहास लिख दिया | ये है लाखों लोगों के चहेते “अमिताभ बच्चन” और इनकी सफलता के witness हम सभी है |

 \"download\"

Image Credit: Samachar Jagat

  1. एक लेखिका :

    ब्रिटेन की एक महिला, जिसे अपनी बेटी के लिए single parent भीबनाना था और अपने लिए कोई रोज़गार भी देखना था | इनके जीवन मैं एक समय ऐसा भीआया जब ये डीप्रेशन का शिकार हो गयी,और इन्होने आत्महत्या करने की कोशिश की | 1990 में अपनी एक ट्रेन यात्रा के दौरान इनके दिमाग में एक लड़के की कहानी लिखने का विचार आया ,1995 तक इन्होने अपनी manuscript तेयार कर ली थी | ये manuscript 12 बार अलग अलग पब्लिशिंग हाउस से रिजेक्ट हुई | और एक बार पब्लिश होने के बाद इस किताब ने इतनी लोकप्रियता बटोरी कि इस पर फिल्म भी बनी और वो भी पूरे विश्व में सबने पसंद की | आप भी इसके प्रशंसक जरुर होंगे ये है  “हैरी पॉटर series “ की फिल्में और ये कहानी है  इसकी लेखिका “जे. के. रोलिंग” जो आज लगभग 560 मिलियन यूरो की मालकिन है वो  कभी सरकारी सहायता की आवेदक थी |

\"jk-rolling\"

Image Credit : Naidunia

   ये सिर्फ कुछ उदारहण है आपको ये बताने के लिए कि असफलता केवल आपकी सफलता के मार्ग में एक छोटी सी रूकावट है इससे सीख ले सफल होने की | “ Keep Inspired”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *