आज के दिन भारत के राष्ट्रपिता के साथ साथ भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्मदिवस है | शास्त्री जी सादा जीवन उच्च विचार के बहुत बड़े समर्थक थे, ये ऐसी बहुत सी बातों से संघर्ष के लिए उदारहण बनें जो हमारे समाज के लिए घातक है | जानते है भारत के इस महँ नेता के विषय में कुछ रोचक जानकारी |
- लाल बहादुर शास्त्री कास्ट system के विरूद्ध थे, इसी कारण से उन्होंने अपना surname हटा दिया था, शास्त्री उनका surname नहीं था बल्कि उनके ग्रेजुएट होने पाव उन्हें कशी विद्यापीठ से मिली उपाधि थी |
- शास्त्री जी दहेज़ प्रथा के बिल्कुल खिलाफ थे , अपनी शादी में उन्होंने अपने ससुर के बार बार कहने पर केवल कुछ मीटर खादी लेना स्वीकार किया था |
- पकिस्तान द्वारा 1965 में भारत पर थोपें गये युद्ध के दौरान लाल बहादुर शास्त्री ही भारत के प्रधानमंत्री थे |
- लाल बहादुर शास्त्री को पढ़ना बहुत पसंद था, मैडम क्यूरी की जीवनी को इन्होने हिंदी में ट्रांसलेट किया था |
- भारत के स्वंत्रता के संघर्ष के दौरान शास्त्री जी बहुत बार जेल भी गए, एक आर अपनी ऐसी ही जेल यात्रा के दौरान उनकी बेटी के तबियत खराब हो गयी, और उन्हें १४ दिन की पैरोल पर जेल से बाहर भेजा गया, लेकिन शास्त्री जी की बेटी का देहांत हो गया और शास्त्री जी अपनी बेटी के अंतिम संस्कार के बाद वापस जेल चले गये, जबकि उनकी पैरोल की अवधि समाप्त नहीं हुई थी |
- लाल बहादुर शास्त्री जी ने ही देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया था, इन्ही के कहने पर मनोज कुमार ने अपने इसी वाक्य पर based एक फिल्म बनाने को कहा, मनोज कुमार की उपकार इसी नारे पर आधरित थी |
- लाल बहादुर शास्त्री जी के विषय में New York times में छपा था, “\”Lal Bahadur Shastri swam the Ganges twice a day with his books tied atop his head.\”
– South Asia news, business and economy from India and Pakistan
- अपने अंतिम समय में शास्त्री जी के ऊपर SBI का लोन था जो कि उन्होंने कार खरीदने के लिए लिया था, जिसे बाद में उनकी पत्नी ने अपनी पेंशन से उतारा |
- लाल बहादुर शास्त्री केवल डॉन सालों के लिए भारत के प्रधानमंत्री रहे लेकिन इन मात्र 2 सालों के अपने कार्यों के कारण उनका नाम भारत के बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में लिया जाता है |
- 1965 क्व पकिस्तान से युद्ध के दौरान शास्त्री जी ने अपने भाषण में कहा “ हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे |” तत्कालीन पाकिस्तानी अय्यूब खान ने कहा था “ ये छोटा क्या करेगा ?” और उसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया |
Image Source
- शास्त्री जी की मर्त्यु ताशकंद में दिल का दौरा पड़ने से हो गयी लेकिन इस आकस्मिक मर्त्यु को रहस्यात्मक माना जाता है |