हम में से हर व्यक्ति successful होना चाहता है। सफल लोगो की अपनी एक खास पहचान होती है। वो जो भी करते है अलग ढंग से करते है ,वो समाज में मिसाल बन जाता है।
सफलता का मूल मन्त्र : सफलता उन कुछ खास लोगो को मिलती है जो इसे पाने के लिए प्रतिबद्ध है वो खुली मानसिकता के लोग होते है। जो जीवन में निरंतर परिवर्तन को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते है। हमे भी सफल होने के लिए सबसे पहले एक काम जरूर करना चाहिए , खुद को सफल लोगो में घेर कर रखना चाहिए ,और उनके अच्छे गुणों को स्वयं में समाहित करने की कोशिश करनी चाहिए। हालाँकि यह इतना आसान नहीं अपनी बरसो पुरानी आदतो को बदल पाना। पर अंग्रेजी की एक कहावत है \” Fake It Till You Make It \” , निरंतर कोशिश से कामयाबी जरूर मिलती है।
आइये नजर डालते है उस सफलता के राज पर जो सफल लोगों को आम लोगो से अलग करती है।
वे अन्य लोगो के बारे में कभी गपशप नहीं करते :
बातूनी लोग बाते ही करते है पर इससे जीभ के व्यायाम के अलावा कुछ हासिल नहीं होता। कामयाब लोगो का एक सिद्धांत होता है \”बाते कम काम ज्यादा \” . वे अपना वक़्त अपने कामो केंद्रित करके उन्हें पूरा करने में लगाते है। वे दूसरे लोगो की बाते ना करके अपने काम से जुडी बाते ही करना पसंद करते है। इससे वे अपने लक्ष्य से भटकते नहीं। कामयाब होने के लिए लक्ष्य पर ध्यान होना बहुत जरुरी है।
कामयाब लोग बहाने नहीं बनाते , न ही दुसरो को दोष देते :
कामयाब लोगो का अपना अंदाज होता है। वो कभी भी अपनी गलतियों को दुसरो पर मंढते , जैसे तुम्हारी वजह से मै लेट हो गया ? , \”मुझसे ये काम नहीं हो पाया \” , वे आगे बढ़ कर अपनी गलती स्वीकार करते है , और अपनी गलतियों से सीख कर आगे बढ़ते है। वे वक़्त के पाबंद होते है। समय पर अपना काम करते है , और अगर किसी वजह से देरी तो वो इसे स्वीकार करते है।
वो समस्या का नहीं समाधान का हिस्सा बनते है :
कामयाब लोग समस्याओ से घबराते नहीं बल्कि वे उसकी जड़ में जाकर उसे खत्म करने की कोशिश करते है। जब भी कोई समस्या आती है तो अक्सर लोग 2 हिस्सों में बंट जाते है। एक वो जो ये कहते है की ये काम नहीं होगा। दूसरे वो जो इसका हल ढूंढने का काम करते है। सामने समस्या को देखकर हार मान लेने वाले लोग सामान्य जीवन जीते है , कामयाब लोग समस्या को नयी चुनौती समझकर उसको अधिक साहस से लड़कर हरा देते है।
नई चीज़े सीखने को लालायित रहते है :
कहते है जीवन निरंतर सीखने की प्रक्रिया है। और जो लोग सीखना छोड़ देते है उनकी कामयाबी भी रुक जाती है। कामयाब लोगो में ये सबसे बड़ी खूबी होती है . वो हर नहीं चीज़ को उत्सुकता की दृष्टि से देखते है। और उससे सीखने की कोशिस करते है। वे अच्छी बातो को सीखने के लिए अपने से छोटे लोगो से पूछने में भी नहीं हिचकिचाते है। और वो अपने अनुभव से निरंतर सीखते है।
उनके लक्ष्य स्पष्ट होते है , और वो लक्ष्य से कभी नही घबराते :
हम अक्सर ऐसे लोगो को देखते है वो लक्ष्य (Target ) के नाम से ही घबराते है। वो आराम की जिंदगी चाहते है और स्वयं के लिए कोई लक्ष्य नहीं रखना चाहते है। जो लोग लक्ष्य के बिना काम करते है वो कही भी नहीं पहुंच पाते। कल्पना कीजिये अगर फुटबॉल के खेल में ग्राउंड में कोई गोल पोस्ट न हो तो खिलाडी कहाँ गोल करेंगे। क्या उस खेल का कोई महत्व होगा ? जवाब होगा \” नहीं \” इसी तरह हमारे जीवन में लक्ष्य होना बहुत जरुरी है। कामयाब लोगो की नजर हमेशा अपने लक्ष्य पर रहती है। वो हमेशा अपने लक्ष्य को रखकर अपनी नीति बनाते है और उसी के अनुरूप काम करते है।
सफलता से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण लेख
सफलता (Success)पाने के लिए खाली समय (Spare time) का ऐसे करें सदुपयोग
क्या है सफलता (Success) : जाने सफलता से जुड़े myths and facts
देश की सुपरहिट Business जोड़ी से सीखे सफलता के सूत्र
आपको यह लेख कैसा लगा हमे जरूर बताये। अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए : www.facebook.com/acscareer