सूरत के बिज़नसमैन ने अपने कर्मचारियों को दिया अनूठा Bonus

अभी कुछ ही दिन पहले दिवाली Bonus  मिलने के दौरान हमने आपको सूरत के एक डायमंड कंपनी के ओनर के विषय में बताया था | जिन्होंने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर फ्लैट्स और कार Bonus  के रूप में दी थी | अब सूरत से ही एक और एम्प्लायर ने अपने 300  कर्मचारियों को 10 दिन के पेड लीव पर उत्तराखंड भेजा है |

यकीन मानिये हमारा इरादा आपको दुःख पहुचने का नहीं है और आप भी ये बिलकुल न  सोचें कि काश आपको भी ऐसा बॉस मिलता | लेकिन आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि इन 300 कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी इस उत्तराखंड की ट्रिप में शामिल है | लगभग 1200 लोग इस ट्रिप पर गये है |

सूरत व मुंबई बेस्ड कंपनी “राम कृष्ण एक्सपोर्ट्स” के मालिक “गोविन्द ढोलकिया” में अपने employees को उनकी अच्छे परफॉरमेंस के लिए  Bonus के रूप में ये ट्रिप organised करके दी है | खुद गोविन्द ढोलकिया भी इन्ही 1200 लोगों के साथ सफर कर रहे है |

\"\"

Image Credit: vishwagujarat.com

गोविन्द ढोलकिया ने अपने employees व उनकी फॅमिली के लिए एक स्पेशल AC ट्रेन की व्यस्था करवाई | इस पूरी ट्रिप पर लगभग 90 लाख का खर्च आया है |

ये भी पढ़े >>धमाका : इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को Bonus में दी कार और फ्लैट

सबसे अच्छी बात इस ट्रिप की ये रही कि इन लोगों ने इस ट्रिप को सिर्फ घुमने में की जाया नहीं किया | बल्कि इस ग्रुप के कुछ लोग सोशल एक्टिविटी में भी व्यस्त रहे | ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम नगर पंचायत से जुड़े मनीष राजपूत ने बताया कि कुछ लोगो के ग्रुप ने जो कि इसी ट्रिप से जुड़े थे राम झुला से वेद निकेतन तक के मार्ग की सफाई की |

गोविन्द ढोलकिया के ही एक कर्मचारी ने बताया कि गोविन्द ढोलकिया उन सभी को अपनी फैमिली की तरह ही ट्रीट करते है | और उन सभी के साथ सफ़र भी कर रहे है |

सूरत के ये बिज़नस ग्रुप अपनी employees को इस तरह के परफॉरमेंस Bonus  देकर व साथ ही उन्हें इतने अच्छे तरीके से ट्रीट करके अपनी कंपनी के attraction रेट को थामे रहते है |

पहले साव जी और अब गोविन्द ढोलकिया का अपने employees के लिए प्यार देखकर आप भी सूरत में जॉब तलाश करना शुरू कर दें |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *