ज्यादतर लोगो की इंटरव्यू (Interview) से जुडी एक सोच यहाँ रहती है के इंटरव्यू में केवल एम्प्लायर ही सवाल पूछते हैं और इंटरव्यू देने वाले को केवल जवाब देना होता है।
यह सोच एक हद तक सही भी है पर इसका मतलब यहाँ नहीं है के आप कोई सवाल नहीं पूछ सकते। आज कल आप की प्रजेंस ऑफ़ माइंड परखने के लिए हायरिंग कमेटी आप से जानकारी शेयर करने के उदेश्य से कुछ ऐसे सवाल पूछ सकते हैं जैसे \”क्या आप कुछ पूछना या जानना चाहते हो ?\”
ज़्यादातर लोगों का जवाब होता है \”नहीं , कुछ नहीं \” पर यही आप मात खा सकते हो। हर आर्गेनाइजेशन के बारे में हमको जानकारी होनी चाहिए लेकिन जिस आर्गेनाइजेशन से हम जुड़ना चाहते हैं उसके बारे में और वहां क तौर तरीको की जानकारी ले लेना अच्छा रहता हैं।
आप हायरिंग कमेटी से कुछ इस तरह के सवाल पूछ सकते हैं। इन सवालो का क्या अभिप्राय होता है वो भी हम साथ ही बता रहे हैं।
- आप सब को इस आर्गेनाइजेशन में काम करते हुए सबसे ज़्यादा किन बातों ने प्रभावित किया ?
यह सवाल आप इस आर्गेनाइजेशन में कितनी रूचि रखते हैं या रूचि ले रहे हैं यह बात स्पष्ठ कर देता है। आप इस स्थान पर काम करने के लिए कितने उत्सुक हैं इस बात को भी दर्शाता है और आप इस(Interview) इंटरव्यू इस जॉब को कितना महत्व दे रहे हैं इसे भी उजागर करता है।
- आपने जिस जॉब के लिए इंटरव्यू दिया है उसके हर दिन के जिम्मेवारियों के जानकारी पूछे।
यह आप की तरफ से इस जॉब के लिए पहली बढ़त है। यह इस बात को भी जाता देता है के आप इस आर्गेनाइजेशन और जॉब को ले कर बहुत सीरियस हैं।
- इस पोस्ट के लिए आर्गेनाइजेशन के क्या अपेक्षा हैं?
अपने क्वालिफिकेशन से शर्मिंदगी महसूस ना करे और स्वतंत्र हो कर जॉब के क्या रिक्वायरमेंट्स के बारे में पूछे। आप कितने काबिल हैं यह जताने का सही वक़्त आप को इसे सवाल के जवाब से मिल जाएगा। आप का एक्सपेरिएंस आप के लिए बात करेगा।
- आप सब के अनुसार आर्गेनाइजेशन का भविष्य क्या और कैसा है ? या आप 1 साल बाद आर्गेनाइजेशन को कहाँ पाते हैं।
यह सवाल आप को इस आर्गेनाइजेशन में आगे आने वाले साल ,60 दिन या 30 दिन में आप के स्तिथि क्या होगे इसका अनुमान दे देगा। एक आर्गेनाइजेशन का भविष्य ही इस आर्गेनाइजेशन के कर्मचारिओं की स्तिथि और स्थिरता तय करता है आप को यहाँ सब भी स्पष्ट हो जाएगा।
- इंटरव्यू (Interview) का अगला चरण क्या है और आप से दोबारा कब मिलना हो पाएगा ?
आप का सकारात्मक स्वाभाव आप के लिए कुछ अतिरिक्त पॉइंट्स बटोर सकता है, यह प्रश्न इसे बात को निश्चित करेगा।
ध्यान रखे अति से अधिक अच्छा नहीं होता इसे लिए अधिक कुछ ना करें। याद रखें इंटरव्यू (Interview) आप का है उन सब का नहीं आप को केवल अपने सवाल पूछने का अवसर दिया गया है ना की उनका इंटरव्यू लेने का। इन सब बातों का ध्यान रखते हुऐ इंटरव्यू दें।
Pingback: अगर इंटरव्यू (Interview)देने जा रहे है , तो भूल कर भी न करें यह ग़लती - ACS Career