भारत में हिंदी सबसे मुख्य भाषा है देश के लगभग 40 करोड़ लोग हिंदी बोलते है पर फिर भी हमारे यहाँ हिंदी को उपेक्षा की दृष्टि से देखा जाता है , अगर आपको अंग्रेजी नहीं आती तो हो सकता है आपको इस वजह कभी कभी शर्म का सामना भी करना पड़ा हो , हमारे देश में अंग्रेजी को कामयाबी की गारंटी माना जाता है .
हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है , हिंदी ही वह माध्यम है जिससे हम अपने जीवन के हर काम को आसान करते है , पर क्या आप जानते है भारत के अलावा कितने देशों में बोली जाती है ? पर हिंदी का भविष्य बहुत उज्जवल है , हिंदी के प्रयोग करने वाले
लोगो की संख्या निरंतर बढ़ रही है . पर आज भी हमारे देश में अंग्रेजी मानसिकता बहुत हावी है , लोग हिंदी के महत्व को समझने की कोशिश नहीं करते है , हर वर्ष 14 सितम्बर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है , हमारे देश का दुर्भाग्य है
कि आज भी हिंदी को वो पहचान नहीं मिल पा रही है , पर अब हालात बड़ी तेजी से बदल रहें है , आज दुनिया में हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रहे है , और भी बहुत कुछ देखिये सुधीर चौधरी जी द्वारा किया गया यह विश्लेषण जो आपको अपनी हिंदी भाषा पर गर्व करने पर मजबूर कर देगा .