क्या आप जानते है Resume, Bio-Data और CV के बीच का फर्क  ? अगर नहीं तो पढ़िए यह महत्व पूर्ण जानकारी

Job के लिए apply  करना हो तो सबसे पहले जिस चीज की जरूरत पड़ती है वो है हमारा लिखित विवरण(written details) जिसे लोग अलग अलग नाम से पुकरते है। इस विवरण को कई लोग Resume बोलते है, कई लोग CV और कई लोग Bio-data भी बोल देते है। अब हम मे से बहुत से लोगो को ये नही पता होता कि इन तीनों में फर्क क्‍या है। और बहुत से लोग तो इन तीनो को एक ही मान लेते है।

आइये जानते है इन तीनो में क्या फर्क है

बायोडाटा ( Bio-data)

सबसे पहले इस शब्द का अर्थ जानते है। bio data का मतलब होता है Biography data. Biography का हिन्‍दी में मतलब है जीवनी। तो जब आप Bio data शब्द का अपने प्रोफाइल के हैडलाइन में इस्‍तेमाल करते है तो आप उसे अपने जीवन के विवरण के बारे में बता रहे है। जैसे मेरा नाम ,धर्म ,गोत्र , पिता का नाम , व्यवसाय , घर के बारे में इत्यादि। हम शादी के लिए जिस विवरण को भेजते है उसे बायो डेटा कहा जा सकता है।  इसलिए कभी गलती से भी नौकरी के लिए भेजे जाने वाले विवरण को बायो डेटा मत लिखिए। क्योकि नौकरी स्किल से मिलती है।

रिज्यूम (Resume)

Resume शब्द का अर्थ होता है सारांश या summary. और resume बिल्‍कुल विशिष्‍ट होता है। इसमें सारांश बिल्‍कुल छोटा करके लिखते है। इसमें सिर्फ उन बातों का जिक्र होता है नौकरी से सम्‍बन्धित होती है, इसलिये resume सिर्फ 1 पेज का होता है, अधिकतम 2 पेज लेकिन उससे ऊपर resume नही होता है।

उदाहरण के लिए अगर आप विज्ञानं के अध्यापक है तो आपको अपने resume में सिर्फ ,अपनी अध्यापन और शिक्षण के अनुभव को लिखना चाहिए। उसमे ये नहीं लिखना चाहिए की आपको योग भी आता है और वो भी सीखा सकते है। इसमें मुख्य बाते लिखी जाती है इसलिए resume छोटा होता है।

 सी वी (CV – curriculum vitae)

CV लिखने से हमारा अर्थ होता है curriculum vitae. CV मे हम अपनी जिंदगी के बारे में लिखते है , CV हमारे प्रोफेशनल जीवन (professional life) का विवरण होता है। या यूँ कहे ये न तो bio-data की तरह हमारी जीवनी है , और न ही resume की तरह सिर्फ हमारे प्रोफेशनल विवरण का सारांश है।
CV मे हम नौकरी और अपने बारे मे सम्‍बन्धित जरूरी चीजे लिखते है। इसलिए CV में हम अपनी शिक्षा , ज्ञान ,उपलब्धियां और खूबियों को विस्‍तार मे लिखते है। इसी वजह से CV 3-4 पेज लम्‍बा भी हो सकता है।

आज के युग में लोग ज्यादा दिमाग खपाना नहीं चाहते है। आप अपने CV या resume जो भी बनाना चाहे अपने आप को बेहतर और स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करे। जिससे हायरिंग मैनेजर को आपको चुनने में सुविधा हो। अब इस लेख को पढ़ने के बाद आप शायद यह फैसला कर पाये की आपका विवरण bio data है ? resume है ? या CV है ?

मेरी राय में CV बेहतर होता है। पर उसमे बहुत ज्यादा फालतू की चीजे न हो , मतलब वो आपकी योग्यताओ को दिखाए पर , फालतू बातो पर ध्यान न ले जाये

तो हमें ये पता चला कि:

Bio data – जीवन की जानकारी (जीवनी )
Resume – प्रोफेशनल करियर विवरण
CV – सामान्य जानकारी आपके प्रोफेशनल और निजी जीवन का मिश्रण

इस पोस्ट को पढ़ कर शायद आपके भ्रम दूर हो गए होंगे , अपने दोस्तों के भ्रम भी दूर कीजिये और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे

यह भी पढ़े >>    Perfect Resume में नहीं होती ये 5 गलतियाँ

                        Job apply करते वक़्त बहुत जरुरी है Resume के साथ यह document लगाना 

 

follow us : www.facebook.com/acscareer

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *