Office में कैसे बने रहें Stylish जब आपकी सैलरी कम हो

ऑफिस में आपको Stylish and Impressive  दिखने के लिए हमेशा स्मार्ट तरीके से dress up रहना जरूरी है | लेकिन इसके लिए आप अपनी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ Shopping में लगा दे, ये भी समझदारी नहीं है | इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बतायेंगे कि कैसे कम  बजट में आप आकर्षक clothes की Shopping कर सकते  है |

कॉलेज के बाद जॉब ज्वाइन करने से आपका डेली रूटीन तो बदलता ही है | इसके साथ ही बदलता है आपका wardrobe | आप ऑफिस में जीन्स या टी- शर्ट पहन कर नहीं जा सकते | और सैलरी हमेशा इतनी अच्छी नहीं होती कि आप ब्रांडेड कपडे ले सके | इन 5 पॉइंट्स की सहायता से आप कम खर्च करके भी स्मार्ट दिख सकते है |

  • आप मेल हो या फीमेल अपने लिए एक ब्लैक ब्लेजर जरुर लें | ब्लैक ब्लेजर को आप किसी भी रंग की शर्ट और डार्क कलर के पैन्ट्स के साथ पहन सकते है | आपका ये आउट फिट आपको बहुत प्रोफेशन लुक देगा | लेकिन ये भी ध्यान रखे कि आपका ये ब्लेजर one time इन्वेस्टमेंट होगा | इसीलिये किसी सस्ते ब्लेजर की जगह एक अच्छे quality का ब्लेजर लें |
  • एक साथ बहुत से कपडें खरीदने से बचें | ऐसा करने से आप एक ही ट्रेड के कपडें खरीद लेंगे जो कुछ समय बाद आपको पुराने लगने लगेगे | इसके साथ ही एक साथ नये कपडे लेने से आपके ऊपर आर्थिक दबाव भी बढ़ेगा | इसके अलावा एक तर्क ये भी है कि आप जितना सोचते है वास्तव में आपको उससे कम dresses या clothes की जरूरत होती है | इसलिए एक साथ बहुत से कपडें खरीदकर अपना बजट न ख़राब करें |

\"\"

Image Credit: gettyimages in

  • अपने लिए रेडीमेड कपडें खरीदने से बेहतर है कि आप कपडें टेलर से बनवाएं | टेलर से कपडें बनवाना सस्ता पड़ता है और साथ ही आप मनचाही फिटिंग भी पा सकते है |
  • कभी भी सिर्फ एक ही शॉप से Shopping न करें | अपने आस पास की सभी दुकानों पर जाएँ | इसके साथ ही अपनी Shopping के लिए एक बजट तय कर लें और पूरी कोशिश करें कि आप उस बजट से ऊपर न जाएँ |
  • अगर किसी स्टोर में सेल लगी है तो एक बार जरुर विजिट करें | हो सकता है कि आपको आपकी पसंद की dress कम दामों पर मिल जाएँ | इसके साथ ही ये भी न सोचे कि सस्ते clothes में आप अच्छे नहीं दिखेंगे |

यदि आप मेल है तो आप अपनी वार्डरॉब में एक white शर्ट व यदि आप फीमेल है तो  एक white कुर्ता या टॉप जरुर रखें | इसे आप किसी भी पैन्ट्स या बॉटम वियर के साथ मैच करके नया लुक पा सकते है | अपनी वार्डरॉब के कपड़ो को mix&match करके पहने | और पायें एक attractive लुक वो भी बिना कुछ खर्च करें |

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *