दिवाली (Diwali ) की तैयारी घरों में बहुत दिनों पहले से शुरू हो जाती है | इस तैयारी में सबसे बड़ा काम होता है साफ़ सफाई का | ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन लक्ष्मी जी पृथ्वी लोक में आते है, और अच्छे से सजे हुए और साफ़ और सुंदर घरों में रह जाती है |
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली के दिन की जाने वाली पूजा का भी बड़ा महत्व है | प्रति वर्ष दिवाली की रात में लक्ष्मी गणेश व सरस्वती जी की पूजा आप करते ही है | क्यूँ न इस वर्ष आप ये पूजा अपनी राशि के अनुसार करें | राशि के अनुसार की गयी पूजा आपके लिए अधिक फलदायक होगी |
- मेष राशि : मेष राशि वाले व्यक्तियों के लक्ष्मी जी की पूजा केसर व चन्दन की माला से करना अधिक फलदायी होगा | इसके साथ ही गणेश जी की पूजा करके उनकी मूर्ति अपनी अलमारी या तिजोरी में रखने से वर्ष भर आपको पैसे की कमी नहीं फेस करनी पड़ेगी |
- वृष राशि : इस राशि वाले व्यक्ति लक्ष्मी जी के सामने अगर गाय के दूध से बने घी का दीपक जलाएं और माँ लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें तो इन्हें धन धान्य की कमी वर्ष भर नहीं होगी |
- मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले व्यक्ति अगर लक्ष्मी पूजन के समय दक्षिणवर्त शंख पूजा में रखे और पूजा सम्पन्न होए बाद उस शंख को उस जगह रखें जहाँ आप अपने धन को रखते है | ऐसा करने से धन से जुडी आपकी मनोकामनाए पूरी होंगी |
- कर्क राशि : यदि कर्क राशि के व्यक्ति को बिज़नस में घाटा हो रहा है तो इस दिवाली अपने घर में money plant लगायें और गाय को हरा चारा खिलाएं | इससे आपका घाटा कम होना शुरू हो जायेगा |
- सिंह राशि: दिवाली दिन अपने घर प्रोस्पेरिटी लेन के लिए इस राशि वाले व्यक्ति दिवाली की रात को अपने घर के गेट पर दीपक जलाकर रख्ने और ये भी ध्यान रखें कि ये दीपक सुबह होने तक जलता रहे | ऐसा करने से आपको न सिर्फ धन से जुड़े मामलो में रिलीफ मिलेगा बल्कि आपकी यश कीर्ति भी बढ़ेगी |
- कन्या राशि : इस राशि के व्यक्ति अगर दिवाली पूजन में श्री यंत्र की स्थापना करें और लक्ष्मी सहस्त्र नाम का पाठ करें तो लक्ष्मी जी इनसे प्रसन्न होंगी |
- तुला राशि : इस राशि के व्यक्ति अगर उधार में फंसे है तो सुबह उठकर स्नान आदि करके लक्ष्मी जी के मंदिर जा कर उन्हें नारियल अर्पित करें | रात्रि पूजन के समय लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करें |
- वृक्षिक राशि : दिवाली (Diwali) के रात्रि पूजन लक्ष्मी चालीसा का पथ करें व अपने मस्तक पर चन्दन का टीका लगायें | ऐसा करने से आपकी दिवाली पूजा फलदायी होगी |
- धनु राशि : अगर आप आर्थिक रूप से काफी समय से किसी परेशानी में फंसे है तो दिवाली की सुबह पीपल की जड़ को मंदिर ले जाएँ , भगवान् के चरणों में रखकर उसी जड़ को अपनी तिजोरी में रेख लें आपकी आर्थिक समस्या दूर हो जायेगी |
- मकर राशि : दिवाली पूजन में श्रीफल की भी पूजा करें , फिर उसी श्रीफल को लाला कपड़े में लपेट कर अपनी तिजोरी या आलमारी में रेख ले | इससे पूरे वर्ष आप धन के आभाव में नहीं रहेंगे |
- कुभं राशि : कुंभ राशि के व्यक्तियों के लिए दिवाली (Diwali ) की रात को लक्ष्मी पूजन के साथ ही जागरण करना उत्तम फल देने वाला होता है |
- मीन राशि : मीन राशि वाले व्यक्ति अगर दिवाली के दिन मंदिर में सुगन्धित धुप दान करें तो उन्हें माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है | अपने घर में गंगाजल रखने से भी इस राशि के लोग उधार से जल्दी बाहर निकल जाते है |
Pingback: इस विधि से करें दिवाली पूजन (Diwali) - ACS Career